VideoCapture 20201114 152928

अपराधी त्योहारों में भी कायम कर रहें डर का माहौल.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : पुलिस के लाख दावों के बावजूद राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए अपराधी पर्व त्योहारों में भी डर का माहौल कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। मामला धुर्वा थाना क्षेत्र का है शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे‌ आदर्श नगर स्थित एक टेंट हाउस के मालिक के आवास पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई।फायरिंग होने से पूरा परिवार दहशत में है।

बता दे की कुछ दिन पूर्व धुर्वा थाना इलाके के टेंट कारोबारी और अन्य व्यवसायियों से PLFI के नाम पर पिछले कुछ दिनों से लगातार 50 50 लाख की लेवी मांगी जा रही है। वर्चुअल फोन, मैसेज भेज कर लाखो रुपये की मांग की जा रही है। नही तो जान से मार देने की धमकी दी जा रही है और इसका सबूत फायरिंग से अपराधियों ने दिखा भी दिया। इधर धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है।

Share via
Share via