दिवाली के शुभ अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के बीच मिठाइयां बांटी गई.

Share
Link copied

Ranchi, Amit Singh.

रांची : इंडियन हेल्प सोसायटी के तत्वधान में एवं सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज के नेतृत्व में दिवाली के शुभ अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के बीच मिठाइयां बांटी गई एवं उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी गई। समाजसेवी शाहनवाज ने कहा कि दिवाली में जहां सभी लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे हैं, वहीं शहर के यातायात को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपनी सेवा दे रही है, इस कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा हमारी संस्था ऐसे कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को सलाम करती है एवं सभी के भविष्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना करती है।

इंडियन हेल्प सोसाइटी ने लोगो से निवेदन किया कि सभी लोग पुलिस कि कामो मे मदद करें। शाहनवाज़ ने कहा दीपावली 5 दिन का त्योहार होता है, जिसका प्रत्येक दिन हमे कुछ ना कुछ जरूर सिखाता है। धनतेरस के दिन बच्चो को किताबे, कॉपी, पेन, पेंसिल दी गई जिसे भविष्य में वह धन अर्जित कर सके। रंगोली यह बताता है कि आप जैसे इन रंगों को रंगोली में भर रहे है वैसे ही अपने जीवन मे भी भर सकते है। दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देती है। इंडियन हेल्प सोसाइटी लोगो को स्वदेशी के साथ रोजगार से भी जोड़ने के कार्यो में लगीं है। दीपावली भी गरीब बस्तियों में बनाई गई उन्हें मिठाई ओर फटाके ओर उपहार वितरण भी किये गये।
*धन बरसे या न बरसे..*
*पर कोई गरीब..*
*दो रोटी के लिए न तरसे..
आज के इस सफल आयोजन के लिए मुख्य रूप से संस्था के शहाबुद्दीन, शहबाज़, उमर, एजाज, राहुल, युनुस उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow