सिमडेगा: झारखंड क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर टीम मैनेजर श्रीराम पुरी का भव्य सम्मान
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पहली बार चैंपियन बनी झारखंड क्रिकेट टीम की शानदार सफलता का जश्न सिमडेगा में भी मनाया गया। मंगलवार को विप्र फाउंडेशन जोन 6 सिमडेगा ने टीम के मैनेजर श्रीराम पुरी का भव्य स्वागत और सम्मान किया।
श्रीराम पुरी के कुशल नेतृत्व में झारखंड टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। यह झारखंड की घरेलू टी20 क्रिकेट में पहली खिताबी जीत है, जिसने जिले और पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। विप्र फाउंडेशन की ओर से उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य राजेश शर्मा ने कहा, “हॉकी के बाद अब क्रिकेट में भी सिमडेगा और झारखंड का नाम रोशन हुआ है। श्रीराम पुरी के शानदार नेतृत्व ने टीम को यह मुकाम दिलाया। यह जिले के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने पुरी को दोबारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजू, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, बजरंग शर्मा, बसंत शर्मा, सौरभ शर्मा सहित फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















