पत्नी बार-बार मायके जाती थी गुस्साए पति योगी स्टाइल में जेसीबी के साथ ससुराल पहुँचा और जेसीबी से ढाह दी बाउंड्री

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्नी बार-बार मायके जाती थी गुस्साए पति योगी स्टाइल में जेसीबी के साथ ससुराल पहुँचा और जेसीबी से ढाह दी बाउंड्री

गिरिडीह। पत्नी बार – बार मायके चली जा रही थी. इस बात से पति नाराज चल रहा था. नाराजगी इतनी बढ़ी की वह जेसीबी के साथ ससुराल आ गया. यहां बात और  बढ़ी और फिर पति ससुराल के मकान को ध्वस्त करने की धमकी देने लगा फिर पूरी चाहरदिवारी को ही गिरा डाला. मामला जमुआ थाना इलाके के सिरसिया गांव की है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो पति जेसीबी समेत फरार हो गया. अब इस मामले की सूचना जमुआ पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इस पूरे घटना को अंजाम देने का आरोप पति पिंटू मंडल  पर लगा है. पिंटू का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित गादी – चुंगलो में है. पिंटू मंडल की पत्नी उर्मिला का कहना है कि उसका पति हर रोज शराब पीकर घर आता है ओर उसके साथ मारपीट करता है. इसी वजह से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है. बीच बीच में वह ससुराल भी जाती है. वहीं पिंटू के ससुर का कहना है कि रात की घटना में पिंटू के साथ कई लोग थे.

पति – पत्नी का हैं विवाद : थाना प्रभारी
जमुआ के थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि पति – पत्नी के विवाद में बाउंड्री तोड़ी गई है. बाउंड्री तोड़ने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन आरोपी पिंटू मंडल फरार हो गया था. मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है ऐसे में अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई होगी.

बाइट : उर्मिला देवी

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now