20260106 203349

नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ ड्राइव चलाकर फाइन वसूली पर देगी जोर

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण एक बार फिर लोगों की बड़ी परेशानी बन गया है। फुटपाथ दुकानदारों और स्थायी दुकानदारों द्वारा मनमाने तरीके से सड़क व पार्किंग स्थलों पर कब्जा करने से आवागमन बाधित हो रहा है और ट्रैफिक जाम की स्थिति लगातार बढ़ रही है।

मार्केट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में फुटपाथ विक्रेता तिरपाल लगाकर दुकानें सजा रहे हैं, जबकि कई दुकानदार अपने सामान सड़क पर बाहर निकालकर रख रहे हैं। महावीर चौक और एनएच किनारे की स्थिति भी इससे अछूती नहीं है। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। नगर परिषद पर आरोप है कि वह बाइक स्टैंड में पैसे लेकर दुकानें लगवाती है, जिससे बाइकें सड़कों पर खड़ी होकर जाम को और बढ़ावा दे रही हैं।

नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की पत्रकारों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फुटपाथ दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर नगर परिषद केवल मनमानी फाइन वसूली करती है। पिछले छह महीनों में बाइक स्टैंड क्षेत्र से कई बार ऐसे अभियान चलाए गए।

सूत्रों की मानें तो नगर परिषद पूरे लाव-लश्कर के साथ बुधवार 7 जनवरी से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा ड्राइव शुरू करने वाली है। इसमें अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। फाइन के अलावा अतिक्रमण हटाने का खर्च भी वसूला जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी लिया जाएगा।

Share via
Share via