मुंबई: चांदीवली की कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, धुएं से दम घुटने पर दो युवकों की मौत

मुंबई: चांदीवली की कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, धुएं से दम घुटने पर दो युवकों की मौत

मुंबई : मुंबई के अंधेरी (पूर्व) स्थित चांदीवली इलाके में बुधवार शाम एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में धुएं से दम घुटने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवान पिताले (30 वर्ष) और सुमंत जाधव (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग की घटना साकीविहार रोड पर स्थित टेक्स सेंटर (नारायण प्लाजा) में शाम करीब 6:36 बजे शुरू हुई। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने से पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया, जिसके कारण दोनों युवक फंस गए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। बिल्डिंग में कई ऑफिस और फैक्ट्री संचालित हो रही थीं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग को लेवल-1 घोषित किया गया था। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now