20251231 092103

रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची : मकर संक्रांति के मौके पर झारखंड में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर।की स्थिति की चेतावनी जारी की है, जो 14 से 16 जनवरी तक और तेज हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची की मौसम की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 21-22°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 5-7°C (कुछ इलाकों में 6°C तक गिर सकता है) रहेगा। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना। दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक और बढ़ेगी। हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी और मध्य भागों (रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़ आदि) में शीतलहर की स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगी। दक्षिणी हिस्सों (जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा) में तापमान थोड़ा बेहतर रहेगा, लेकिन सुबह का कोहरा और ठंड महसूस होगी।

IMD ने 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें रांची भी शामिल है। न्यूनतम तापमान कई जगहों पर सामान्य से 3-5 डिग्री कम दर्ज हो रहा है।

लोगों के लिए सलाह दी गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, स्कार्फ, टोपी और दस्ताने जरूर पहनें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखें। कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।

Share via
Share via