20260115 203436

69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (SGFI) 2025-26: ट्रैक साइक्लिंग का भव्य उद्घाटन और झारखंड का शानदार प्रदर्शन

रांची में खेलगांव स्थित सिद्धू कानू वेलोड्रोम स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का आज भव्य उद्घाटन हुआ। यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में 14 से 19 जनवरी 2026 तक आयोजित हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत करें और राज्य व देश का नाम रोशन करें। श्री भजन्त्री ने जोर दिया कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में खेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हुआ है, और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा। उन्होंने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा झारखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे राष्ट्रीय आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उद्घाटन के बाद पहले दिन के शानदार परिणाम

ट्रैक साइक्लिंग की आईटीटी (Individual Time Trial) स्पर्धाओं में देशभर के प्रतिभाशाली साइक्लिस्टों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। झारखंड के खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया और कुल दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीते।

यहां कुछ प्रमुख परिणाम हैं

आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर-19) में झारखंड की सबिना कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक अंडमान एवं निकोबार की ब्रिटनी और कांस्य पदक पंजाब की प्रभजोत कौर बेहनीवाल ने जीता।

आईटीटी 1000 मीटर (बालक अंडर-19) में झारखंड के बिकास उरांव ने स्वर्ण पदक और नारायण महतो ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक पंजाब के अरशदीप सिंह ने जीता।

अन्य स्पर्धाओं में

– आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर-14): स्वर्ण – मणिपुर के पोइरेंगानबा चानमबाम
– आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर-17): स्वर्ण – दिल्ली के नरेंगमाम मैक्सन सिंह
– आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर-17): स्वर्ण – अंडमान एवं निकोबार की नमिता वॉयलेट

समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी का स्वागत आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने किया।

Share via
Share via