पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड: 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान, आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश
पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड: 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान, आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश

खूंटी, 16 जनवरी : झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता एवं अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पड़हा राजा सोमा मुंडा की 7 जनवरी आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का ऐलान किया है सोमा मुंडा हत्या के विरोध में आदिवासी समन्वय समिति (खूंटी) सहित लगभग 25-30 आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है।
हत्या जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमा मुंडा को नामकुम-जमुआदाग रोड पर पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।
घटना के बाद पुलिस ने SIT गठित की और अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता और शूटर अभी भी फरार हैं, जिससे आदिवासी समाज में भारी असंतोष व्याप्त है।आदिवासी संगठनों का कहना है कि पुलिस की जांच में अभी भी लापरवाही बरती जा रही है और मुख्य दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। खूंटी में 16 जनवरी की शाम मशाल जुलूस निकाला गया।
जबकि बंद के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग करने की अपील की गई है।बंद के दौरान स्कूल, अस्पताल, दवा दुकानें और अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यह बंद किसी राजनीतिक एजेंडे के लिए नहीं, बल्कि न्याय, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के लिए है।
आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रभात मुंडा ने कहा,
“सोमा मुंडा जी ने जीवन भर आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन के लिए संघर्ष किया। उनकी हत्या से पूरे समाज को गहरा आघात लगा है। हम मुख्य अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी, परिवार को उचित मुआवजा और उनके द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की मांग करते हैं।”
प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।

















