जीजा को साली से हो गया प्यार ,साली को लेकर भागा लेकिन उसकी किस्मत खराब निकली ,साली नाबालिग थी…फिर क्या हुआ खबर में पढ़िए
जीजा को साली से हो गया प्यार ,साली को लेकर भागा लेकिन उसकी किस्मत खराब निकली ,साली नाबालिग थी…फिर क्या हुआ खबर में पढ़िए
कहते है प्यार अंधा होता है और शादी के बाद तो पूरा अंधा हो जाता है । आप सोच रहे होंगे क्या अनाप शनाप लिखा जा रहा है । तो आप खबर के हेडलाइन से आधा समझ ही गए होंगे ।
मामला है झारखंड के चतरा जिले का …जहां जीजा पर गंभीर आरोप लगा है । वो भी साली से प्यार हो जाने का । फिर उसे बहला-फुसला कर भगाने का ।
छोड़िये ज्यादा सस्पेंस ना रखते हुए हम सीधे काम की बात पर आते है … अमरेश कुमार यादव उम्र 27 वर्ष जो हंटरगंज थाना क्षेत्र के बरुनडिह के बेला गांव का निवासी है और रिस्ते में पीड़िता का फुफेरा जीजा है।
POCSO एक्ट में जीजा जेल चला गया ।
पीड़िता कुंदा थाना की रहने वाली नाबालिग लड़की है, जो प्रतापपुर अपनी बहन के घर आई हुई थी। कहते है वहीं उसके फुफेरा जीजा को उससे प्यार हो गया। और फिर समाज के सारे बंधनों को तोड़ते हुए जीजा ने
6 जनवरी को पीडिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
परिजनों ने पहले कई दिनों तक खुद खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 20 जनवरी को प्रतापपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी surveillance, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की गई। महज एक सप्ताह के भीतर जीजा को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया।
इतना ही नही जीजा के सहयोगी एक साथी अंकित यादव जो की बिहार के रौशनगंज का निवासी है उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोप है की, जिसने भगाने में मदद की थी। बीते शुक्रवार को दोनों जेल भेज दिया गया ।
अब पुलिस एकदम गजबे ताल पीटते बता रही है की प्रतापपुर थाना पुलिस की यह कार्रवाई नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाती है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


















