तीन माह से पेडिंग रिजल्ट की खबर पर डीसी ने लिया संज्ञान.

Share
Link copied

लातेहार, मो०अरबाज.

लातेहार/बालूमाथ : उपायुक्त अबु इमरान की पहल पर लातेहार जिले के बालूमाथ स्तिथ राजकीय कृत उच्च विद्यालय के मीडिया विषय के 24 छात्रों रिजल्ट जैक द्वारा जारी कर दिया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में दसवीं कक्षा में मीडिया विषय लेने वाले छात्रों का रिजल्ट किसी कारणवश पिछले 3 महीने से झारखण्ड अधिविध परिषद द्वारा जारी नहीं किया जा रहा था। जिसकी वजह से यह सभी छात्र अपना नामांकन इंटरमीडिएट में नहीं करा पा रहे थे।

जिसके बाद इस खबर को विभिन्न मीडिया ने प्रमुखता से लिया था, जिसके बाद उपायुक्त अबू इमरान ने मामले पर पहल करते हुए जैक से संपर्क साध कर इन सभी छात्रों का रिजल्ट घोषित करवाया, वहीं रिजल्ट पाकर छात्र खुश दिखाई दिए और उपायुक्त सहित विद्यालय के शिक्षकों का धन्यवाद किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow