20260202 204600

चतरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया

चतरा : चतरा जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान जोरों पर जारी है। पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर आज दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें कुल 300 किलोग्राम महुआ जावा (कच्चा माल) को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि मयूरहण्ड थाना क्षेत्र के ग्राम ढेबादौरी में नदी के किनारे और गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम गांगपुर की उरांव बस्ती में अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों में एक-एक विशेष छापामारी टीम गठित की।

मयूरहण्ड थाना टीम ने ग्राम ढेबादौरी नदी किनारे छापा मारा और अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 150 किलोग्राम महुआ जावा को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं गिद्धौर थाना टीम ने ग्राम गांगपुर उरांव बस्ती में छापेमारी की और वहां से भी करीब 150 किलोग्राम महुआ जावा बरामद कर नष्ट किया। कुल 300 किलोग्राम महुआ जावा नष्ट किया गया

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share via
Share via