राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर अब 15 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा उद्यान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर अब 15 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा उद्यान

Share
Link copied

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आम नागरिकों की जबरदस्त भीड़ और बढ़ते उत्साह को देखते हुए लोक भवन उद्यान के भ्रमण की पूर्व निर्धारित अवधि को बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मूल रूप से 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खोला गया यह खूबसूरत उद्यान अब 15 फरवरी 2026 तक सभी के लिए उपलब्ध रहेगा। पिछले कुछ दिनों में उद्यान ने रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी गई—एक दिन में ही 49 हजार से अधिक लोग फूलों की महक, हरे-भरे लॉन, फव्वारों और दुर्लभ पौधों का आनंद लेने पहुंचे थे। लोगों की इस भारी सहभागिता को देखते हुए राज्यपाल ने इसे एक सप्ताह और विस्तारित करने का निदेश दिया।

उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की तरह प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जाँचोपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow