बाल-बाल बचे सीएम हेमंत सोरेन, कारकेड के 2 वाहन आपस में टकराए.

Team Drishti

गुमला : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज बाल-बाल बच गए। वे आज नेतरहाट के दौरे पर थे। सीएम हेमंत सोरेन का काफिला जैसे ही गुमला जिले के प्रखंड कार्यालय घाघरा परिसर से नेतरहाट जाने के लिए निकला, चांदनी चौक के पास उनके कारकेड की दो गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री जिस वाहन पर सवार थे, उसके दो वाहन पीछे वाले एक स्काॅर्पियो ने ऑडी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। गाड़ियों की टक्कर में ऑडी गाड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। ऑडी काफिले के साथ नेतरहाट चला गया लेकिन स्कोर्पियो को वहीं खड़ा करना पड़ा।

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज नेतरहाट के लिए रांची से सड़क मार्ग से निकले थे। इस दौरान वे रास्‍ते में लोहरदगा में भी रुके। लोहरदगा में एसपी और डीसी ने उनका स्‍वागत किया। यहां से वे आगे बढ़े। रास्‍ते में गुूमला में यह हादसा हुआ। बताया गया है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सुरक्षित हैं। वे नेतरहाट के लिए रवाना हो गए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow