मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने का न्योता, शिव बारात समिति ने की मुलाकात
रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्यमंत्री को परिवार सहित सम्मिलित होने का हार्दिक निमंत्रण दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी राजधानी रांची का यह प्रमुख धार्मिक आयोजन पारंपरिक भव्य शिव बारात, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। पहाड़ी मंदिर से निकलने वाली शिव बारात शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति ने मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में पधारने का विनम्र आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू के साथ अन्य सदस्य बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।

















