20260213 155704

चुटूपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जलकर हुआ खाक

रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने के कारण तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने पीछे चल रहे एक ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंटेनर में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे में कंटेनर चालक बाहर निकल नहीं पाया और आग की लपटों में जिंदा जल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए जोर-शोर से प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। चुटूपालू घाटी को पहले से ही ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां बार-बार ब्रेक फेल होने वाले भारी वाहनों के हादसे होते रहते हैं।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा, वाहनों की मेंटेनेंस और घाटी क्षेत्र में स्पीड लिमिट/सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस संवेदनशील क्षेत्र में सख्त कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी त्रासदियां दोबारा न हों।

Share via
Share via