मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के आवास में मनाया गया छठ पर्व.

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : हिन्दू धर्म में लोक आस्था सबसे बड़ा पर्व छठ का गढ़वा में धूम है। हजारों लोग कठिन तप वाले इस पर्व का हिस्सा बन रहे है। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर का पूरा परिवार भी गढ़वा में आकर छठ व्रत कर रहे है। इस पर्व के लिए मंत्री ने अपने आवास पर ही तालाब बनवाया है। जिसके जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।  इस बार मंत्री का आवास छठ घाट में तब्दील था।

आवास परिसर में तलाब का निर्माण कराया गया था। फल लगे केले के थम्ब और फूलों से छठ घाट को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। वही कुस की कुटिया भी बनाई गई थी। जिसमे व्रती और परिजन ठहरे हुए थे। मंत्री मिथलेश ठाकुर ने अपनी भाभी को गाय के दूध से अर्घ्य दिलवाया। मंत्री ने कहाकि आज के अवसर पर पूरे गढ़वा सहित पूरे झारखंड में अमन शांति की कामना के साथ कोरोना से भी देश वासियों को मुक्ति मिले इसका भी इस पर्व के अवसर पर याचना की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow