मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद पहुंचकर दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद जिले के बलियापुर (बड़ादाहा) पहुंचे, जहां उन्होंने सिंदरी के पूर्व विधायक श्री आनंद महतो के दिवंगत पुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर गहन श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। दोनों ने पूर्व विधायक श्री आनंद महतो एवं उनके परिवारजन से मुलाकात की, गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
डॉ. बुद्धदेव महतो हजारीबाग टेक्निकल यूनिवर्सिटी में लेक्चरर (व्याख्याता) के पद पर कार्यरत थे और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। उनका असामयिक निधन फरवरी की शुरुआत में हुआ था, जिससे शिक्षा जगत और कुड़मी समाज में शोक की लहर दौड़ गई थी।















