पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी थाना क्षेत्र में 7 एकड़ अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी थाना क्षेत्र में 7 एकड़ अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट

पलामू : मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलामू जिले की पांकी थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बरती है। आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम पुंडरू एवं अंदाग के जंगली इलाकों में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से लगाई गई करीब 7 एकड़ अफीम/पोस्ता की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह संयुक्त अभियान पांकी थाना के पुलिस पदाधिकारियों, ताल पिकेट के पदाधिकारियों, थाना एवं पिकेट के पुलिस जवानों तथा वन विभाग की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अभियान के दौरान ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरणों की मदद से अवैध फसल को जड़ से उखाड़कर पूर्णतः विनष्ट किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान का काम तेजी से चल रहा है। नाम और पता सत्यापित होने के बाद वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम/पोस्ता की खेती एवं तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां तेज की जाएंगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now