20260224 124459

झारखंड के चतरा जिले में दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसा: सभी 7 लोगों की मौत, सरकार ने जांच के दिए सख्त निर्देश

झारखंड के चतरा जिले में दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसा: सभी 7 लोगों की मौत, सरकार ने जांच के दिए सख्त निर्देश
चतरा/रांची, 24 फरवरी –मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रातों-रात करीब 400 किलोमीटर की यात्रा कर घटनास्थल और चतरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP), सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “यह घटना दिल दहला देने वाली है। परिजनों का विलाप देखकर मन भर आया। हमने ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) की रिकवरी, टेक्निकल फेल्योर, मौसमीय परिस्थितियों, ATC कम्युनिकेशन, मेंटेनेंस रिकॉर्ड्स और पायलट के फ्लाइट आवर्स की फॉरेंसिक जांच के निर्देश दिए हैं। चार्टर कंपनी के एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेट, DGCA कंप्लायंस, SOP और सेफ्टी प्रोटोकॉल की गहन जांच होगी। यदि नेग्लिजेंस या वायलेशन पाया गया, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर भी जोर दिया और कहा कि यदि RIMS-2, मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ट्रॉमा सेंटर और बेहतर एयर एम्बुलेंस सपोर्ट उपलब्ध होते, तो मरीजों को अन्य राज्यों रेफर करने की नौबत कम आती। आने वाले दिनों में बड़े अस्पतालों के निर्माण की ठोस पहल की जाएगी।
मुआवजा और सहायता
राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। विपक्ष सहित सभी से अपील की गई है कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न की जाए और मिलकर काम किया जाए।यह हादसा नॉन-स्केड्यूल्ड और चार्टर फ्लाइट्स, खासकर मेडिकल इमरजेंसी में सेफ्टी ऑडिट और रेगुलेटरी मॉनिटरिंग को और सख्त करने की चेतावनी है। DGCA और AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) की टीम जांच में जुटी है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।
गौरतलब हैंकी झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया (Simaria) थाना क्षेत्र के करमटांड जंगल में सोमवार शाम एक बड़ी त्रासदी हुई, जब रांची से दिल्ली जा रही एक चार्टर एयर एम्बुलेंस (Beechcraft C90, रजिस्ट्रेशन VT-AJV, ऑपरेटर: Redbird Airways Pvt Ltd) क्रैश हो गई। विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ा था और दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसमें एक गंभीर रूप से जले हुए मरीज संजय कुमार (41 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना देवी, एक अन्य परिजन धुरु कुमार, डॉक्टर विकास कुमार, पैरामेडिक, तथा दो पायलट (कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह) सवार थे। परिवार ने मरीज के बेहतर इलाज के लिए 8 लाख रुपये का लोन लेकर यह एयर एम्बुलेंस बुक की थी, लेकिन खराब मौसम ने सब कुछ छीन लिया।
Share via
Share via