अवैध बालू लदे 9 ट्रैक्टर सहित चालक गिरफ्तार.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह : बहुत दिनों के बाद गिरिडीह में बालू माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन ने शख्त रुख को अपनाते हुए करवाई शुरू की है। ताज़ा मामला सोमवार अहले सुबह की है जब पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो स्थित उसरी नदी में बालू लोड कर रहे 9 ट्रेक्टर को छापेमारी टीम ने जप्त कर पचम्बा थाना ले आयी, तथा कुछ ट्रेक्टर चालकों को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रशासन के इस करवाई से शहर के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वही ट्रेक्टर चालकों में भी बालू लोड करने हेतु नदी जाने से डर दिखाई दिया। छापेमारी टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएएस सैयद रियाज़ अहमद कर रहे थे तो वही साथ में जिला खनन पदाधिकारी संजय साहू, तथा पचम्बा थाना के थाना प्रभारी सदल बल मौजूद थे। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सैयद रियाज़ अहमद ने कहा कि अवैध कारोवारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow