अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार कोरोना के खतरे को लेकर लोंगों को जागरूक करनें में जुट गए हैं.

जमशेदपुर, पप्पू तिवारी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर : कोविड-19 के दूसरी लहर से बचने के लिए जमशेदपुर का प्रशासन सड़क पर उतर पोस्टर के जरिए लोगों को जागरूक करना शुरू किया और अनावश्यक घर से निकले लोगों को चेतावनी देकर वापस घर लौटाया गया। वहीं जमशेदपुर के चर्चित और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के सबसे बड़े फैन पप्पू सरदार भी कोरोना के खतरे को लेकर लोंगों को जागरूक करनें में जुट गए हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार कोरोना के खतरे को लेकर लोंगों को जागरूक करनें में जुट गए हैं.

कोरोना एक वैश्विक महामारी है और इस महामारी ने पूरे विश्व को परेशानी में डाल दिया है। एक बार फिर कोरोना का विकराल रूप शुरू हो रहा है, उधर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कोरोना पर अंकुश लगाने को लेकर 2 गज दूरी मास्क जरूरी का स्लोगन एक बार फिर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं JNAC ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार बैनर पोस्टर लगाकर लोगों से अपील कर रहे हैं की मास्क जरूरी है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार कोरोना के खतरे को लेकर लोंगों को जागरूक करनें में जुट गए हैं.

साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि बिना मास्क के ग्राहक आपके दुकान में पहुंचते हैं टनसामान ना दे और उन्हें मास्क पहनने की सलाह दे। वैसे माधुरी दीक्षित के फैंस पप्पू सरदार को प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। ताकि पप्पू सरदार कोरोना के इस जंग में जमशेदपुर वासियों को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now