चतरा में SSB जवान ने की आत्महत्या: सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
चतरा : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 35वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवघर जिले के निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना शिला पिकेट पर हुई, जहां जवान ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी मिलते ही चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आएगी।

















