रांची में धुर्वा डैम बना सुसाइड स्पॉट! BIT लालपुर की छात्रा निमिषा झा ने लगाई छलांग, शव निकाला गया
रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है। वह पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की रहने वाली थीं और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), लालपुर की छात्रा थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। गोताखोरों की मदद से शव को डैम के पानी से बाहर निकाला गया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि क्या कोई पारिवारिक, पढ़ाई या अन्य कोई वजह थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है। जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। निमिषा की अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

















