रांची नगर निगम में विवाद की नई आंच: शपथ ग्रहण से एक सप्ताह पहले निकाला गया टेंडर
रांची नगर निगम में विवाद की नई आंच: शपथ ग्रहण से एक सप्ताह पहले निकाला गया टेंडर

रांची : रांची नगर निगम में नवनियुक्त मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार के शपथ ग्रहण समारोह से महज एक सप्ताह पहले नगर निगम प्रशासन की ओर से टेंडर जारी किया गया। यह टेंडर ऐसे समय पर निकाला गया जब नई चुनी हुई टीम अभी औपचारिक रूप से पदभार संभालने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, इस कदम से विवाद गहराने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि 19 मार्च 2026 को रांची समाहरणालय में मेयर रोशनी खलखो समेत 53 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उसी दिन भाजपा समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार डिप्टी मेयर चुने गए थे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नई टीम ने नगर निगम परिसर में पदभार ग्रहण भी कर लिया था। लेकिन शपथ से ठीक एक सप्ताह पहले निकाला गया टेंडर पर अब सवाल उठ रहे है।
नई मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने अभी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि नई टीम जल्द ही सभी टेंडरों की समीक्षा करेगी ….

इस संबंध में रांची नगर निगम के कार्यपालक अभियंता से बात की तो उनका कहना है की जो ऊपर से आदेश आया उसका हमने पालन किया है ।

















