बंगाल चुनाव में सख्ती झारखंड-बंगाल सीमा पर डुबुरडीही चेकपोस्ट से  पुलिस के पर्सनल गाड़ी से 4.64 लाख नकदी जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल चुनाव में सख्ती झारखंड-बंगाल सीमा पर डुबुरडीही चेकपोस्ट से  पुलिस के पर्सनल गाड़ी से 4.64 लाख नकदी जब्त

बंगाल /धनबाद : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई गई सख्त नाका चेकिंग के दौरान झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित डुबुरडीही (देबूडीह) चेकपोस्ट पर एक बड़ी बरामदगी हुई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड के धनबाद जिले से आ रही एक गाड़ी से 4 लाख 64 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए।रविवार रात NH-19 पर स्थित डुबुरडीही चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच चल रही थी। इसी दौरान धनबाद जिले में पदस्थापित एक पुलिस इंस्पेक्टर (थाना प्रभारी) की गाड़ी को रोका गया। जांच टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नकदी मिली।

नकदी के स्रोत पर सवालवाहन में सवार व्यक्ति ने बरामद नकदी के वैध दस्तावेज या स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। इसके बाद पूरी राशि को जब्त कर लिया गया और संबंधित व्यक्ति से लंबी पूछताछ की गई।यह घटना पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच हुई है, जब चुनाव आयोग राज्य में मनी पावर और पैसे की अवैध आवाजाही पर सख्त नजर रखे हुए है।

झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित डुबुरडीही चेकपोस्ट को चुनावी नाकेबंदी के लिए संवेदनशील माना जाता है।पुलिस महकमे में हड़कंपधनबाद जिले के एक थाना प्रभारी की गाड़ी से नकदी बरामद होने की खबर से झारखंड पुलिस में असहजता फैल गई है।

हालांकि अभी तक आरोपी अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही आधिकारिक रूप से कोई सस्पेंशन या FIR की पुष्टि हुई है।चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार 50 हजार रुपये से अधिक नकदी ले जाने पर उसके स्रोत और उद्देश्य का पूरा विवरण देना अनिवार्य होता है। बिना दस्तावेज के नकदी पकड़े जाने पर इसे चुनावी प्रभाव या अवैध गतिविधि से जोड़कर देखा जा रहा है।पुलिस और चुनाव आयोग की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now