ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
रांची : रांची जिले में एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। रातू रोड स्थित फुटकलटोली के पास राइस मिल के सामने मंगलवार देर रात एक महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिसकर्मी मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, मृतका ड्यूटी पर जा रही थी और अपनी स्कूटी से रातू की ओर बढ़ रही थी। तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला पुलिसकर्मी सड़क पर फेंक दी गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक शोर-शराबा मचा रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं।
रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।

















