जमशेदपुर, रांची में बाबा राइस मिल के जुड़े के ठिकानों पर आयकर का छापा।

जमशेदपुर, रांची में बाबा राइस मिल के जुड़े के ठिकानों पर आयकर का छापा।

जमशेदपुर, रांची  में बाबा राइस मिल के जुड़े के ठिकानों पर आयकर का छापा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर, रांची में बाबा राइस मिल के जुड़े के ठिकानों पर आयकर का छापा।

जमशेदपुर: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने झारखंड और बिहार में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की । रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग सहित कई जिलों में आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी हुई हैं. सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आयकर अनियमितताओं और वित्तीय लेन- देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

रांची के अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में भी विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की है. बिहार के कुछ जिलों में भी छापेमारी की सूचना है.

इधर जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस रोड नंबर 3 के 33C नंबर बंगले में सुबह से आयकर विभाग की टीम मौजूद है. यह आवास कारोबारी मनोज चौधरी का बताया जा रहा है. टीम द्वारा घर के अंदर वित्तीय दस्तावेजों, खातों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

वहीं

रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. गुरुवार को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कांके रोड, रातु रोड समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है.

पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के बंधेया स्थित आटा और चावल मिल के बाबा राइस प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है. यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक और कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा नगड़ी के बांध टोली इलाके में स्थित बाबा राइस के दूसरे प्लांट पर भी एक अलग टीम ने छापा मारा है. दोनों जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी बिना अनुमति अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा. इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now