20201125 161722

पुल से 20 फीट नीचे गिरी अनियंत्रित कार, एक महिला की मौत, दो बच्चे जख्मी.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित बांका पुल से बुधवार सुबह एक कार नीचे गिर गई। करीब 20 फीट नीचे गिरने से कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे जख्मी हो गए। कार सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया। वहीं, क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

कार सवार बेंगाबाद (गिरिडीह) से धनबाद की ओर जा रहे थे। परिवार मूलत मिहिजाम का रहने वाला है। कार में दंपती और उनके तीन बच्चे बैठे थे। कार संतोष मंडल चला रहे थे। जैसे ही कार बांका पुल पर पहुंची, अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी।

हादसे में संतोष मंडल की पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, पुल पर काम चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि रास्ता ठीक से ना दिख पाने की वजह से कार पुल से नीचे गिरी होगी। हादसे में संतोष मंडल को हल्की चोटें आई है। वहीं, दो बच्चे जख्मी हैं।

Share via
Share via