बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया एसडीओ ने, मतदान केंद्र का लिया जायजा

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने शनिवार को सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-211, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लोंगेपानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ-साथ मतदान केंद्र से संबंधित तैयारियों और आवश्यक कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ सुमंत तिर्की ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। बच्चों के साथ सहजता से बैठकर भोजन करने से विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।

एसडीओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनके औचक निरीक्षण से विद्यालय की जमीनी स्थिति की जानकारी मिली। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बच्चों के साथ सीधे संवाद करने और उनके साथ भोजन करने से विद्यार्थियों में प्रशासन के प्रति विश्वास और अपनापन बढ़ाने का सकारात्मक संदेश गया।















