Incorrect to label the Christian clergy's program as a movement by the tribal community: Harishchandra Bhagat

ईसाई धर्मगुरुओं के कार्यक्रम को आदिवासी समाज का आंदोलन बताना गलत: हरिश्चंद्र भगत

Share
Link copied
Incorrect to label the Christian clergy's program as a movement by the tribal community: Harishchandra Bhagat
Incorrect to label the Christian clergy’s program as a movement by the tribal community: Harishchandra Bhagat

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: रांची में 30 अगस्त को प्रस्तावित जुलूस को लेकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम आदिवासी समाज की ओर से आयोजित नहीं किया जा रहा है, बल्कि ईसाई समाज के धर्मगुरुओं की ओर से आयोजित किया गया है। ऐसे में इसे आदिवासी समाज का आंदोलन बताना गलत है।

RKDF
advertisement

हरिश्चंद्र भगत ने कहा कि सरना समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में केंद्रीय सरना समिति या आदिवासी समाज की ओर से कोई विज्ञप्ति अथवा पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरना धर्म को मानने वाले लोग आदिवासी समाज का हिस्सा हैं और समाज की ओर से 30 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम अथवा किसी आंदोलन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि किसी अन्य संस्था या धार्मिक संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को आदिवासी समाज का कार्यक्रम बताना उचित नहीं है। भगत के अनुसार, रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत की ओर से जारी एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 30 अगस्त को आदिवासियों के लिए विशेष रविवार के रूप में मनाने और प्रस्तावित जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया गया है। पत्र में परिसीमन के विरोध सहित आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही गई है।

Kashmir
advertisement

भगत ने कहा कि इस पत्र और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सरना समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अपने सामाजिक, धार्मिक और संवैधानिक मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर समाज के प्रतिनिधियों की सहमति और निर्णय के आधार पर ही कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने सरना समाज के लोगों से अपील की कि किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उसके आयोजक और उद्देश्य की पूरी जानकारी अवश्य लें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।