Stabbing-murder and robbery case in Ranchi solved; two notorious criminals arrested.

रांची में चाकू मारकर हत्या और लूट का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied
Stabbing-murder and robbery case in Ranchi solved; two notorious criminals arrested.
Stabbing-murder and robbery case in Ranchi solved; two notorious criminals arrested.

रांची: औघड़ बाबा आश्रम के समीप 26 अगस्त को हुई युवक की हत्या और मोबाइल लूट समेत उसी रात हुई लूट व चोरी की तीन घटनाओं का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ पीटर और राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को औघड़ बाबा आश्रम के बगल की झाड़ी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। बाद में शव की पहचान उपेन्द्र कुमार मिश्रा (32 वर्ष), निवासी कुम्हार टोली, कृष्णा वाडो, सुखदेवनगर के रूप में हुई। परिजनों के आवेदन पर कोतवाली थाना में हत्या और मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट का मामला दर्ज किया गया था।

Kashmir
advertisement

इसी दौरान अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सहजानंद चौक के पास एक ट्रक चालक को चाकू मारकर मोबाइल लूटने और बसंत बिहार रोड नंबर-5 स्थित निर्माणाधीन भवन में घुसकर मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आईं। प्रारंभिक जांच में तीनों घटनाओं में एक ही गिरोह और समान अपराध शैली सामने आने के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की।

SIT ने मानव और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें मृतक और ट्रक चालक से लूटे गए दो मोबाइल, एक मजदूर से चोरी किया गया मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल शामिल है। इसके अलावा फोल्डेबल स्टेनलेस स्टील चाकू भी बरामद किया गया है।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ पीटर पूर्व में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर, अरगोड़ा और चुटिया थाना में कई मामले दर्ज हैं। वहीं राकेश कुमार यादव के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।