रांची सहित पूरे झारखंड में आज मुख्यतः साफ और गर्म रहेगा मौसम, बारिश की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रांची में आज मुख्यतः साफ आसमान रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने की संभावना है। हवा हल्की उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलेगी। कोई वर्षा या आंधी की चेतावनी नहीं है। सुबह की शुरुआत में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के अन्य जिलों के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में सूखा मौसम (Dry Weather) रहने वाला है। कोई वर्षा, आंधी या गरज-चमक की चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर-पूर्वी झारखंड (देवघर, धनबाद, दुमका आदि) में अधिकतम 33-34°C, न्यूनतम 17-19°C रहेगा। उत्तर-पश्चिमी झारखंड (कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू आदि): अधिकतम 32-34°C, न्यूनतम 17-18°C रहनें की संभावना है।मध्य झारखंड (रांची, बोकारो, हजारीबाग आदि) में अधिकतम 31-33°C, न्यूनतम 17-19°C और दक्षिणी झारखंड (जमशेदपुर, सिंहभूम आदि) में अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 18-19°C तापमान रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में दिन के समय गर्मी बढ़ने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि धूप से बचाव के लिए छाता, पानी और हल्के कपड़े साथ रखें। खुले में काम करने वाले लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सावधानी बरतें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि दिन में गर्मी बढ़ रही है।















