Jharkhand: Excise Constable Exam Paper Leak Scam Busted; 164 Arrested

झारखंड: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक कांड का भंडाफोड़; मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत 164 गिरफ्तार

Share
Link copied

झारखंड: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक कांड का भंडाफोड़; मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत 164 गिरफ्तार

Jharkhand: Excise Constable Exam Paper Leak Scam Busted; 164 Arrested

राँची:  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सेंधमारी करने की एक बड़ी साजिश को राँची पुलिस ने नाकाम कर दिया है। तमाड़ थाना क्षेत्र के एक सुनसान अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी कर पुलिस ने अंतर्राज्यीय पेपर लीक गिरोह के 5 सदस्यों और परीक्षा की तैयारी कर रहे 159 अभ्यर्थियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर आधी रात को हुई कार्रवाई

एसएसपी राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 11 अप्रैल 2026 की देर रात एक विशेष टीम ने तमाड़ के उस भवन की घेराबंदी की, जहाँ संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। अभ्यर्थी अपने मोबाइल और कागजात छिपाने लगे, लेकिन पुलिस ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सभी को दो कमरों में सीमित कर हिरासत में ले लिया।

10 से 15 लाख में हुआ था सौदा

जाँच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरोह ने प्रत्येक अभ्यर्थी से परीक्षा पास कराने के बदले 10 से 15 लाख रुपये की मांग की थी।
रटाए जा रहे थे प्रश्न: मौके से प्रिंटर और प्रश्न-उत्तर के तैयार सेट मिले हैं। गैंग के सदस्य अभ्यर्थियों को उत्तर रटवा रहे थे।
चेक और एडमिट कार्ड जब्त: पुलिस को मौके से भारी मात्रा में बैंक चेक, फटे हुए एडमिट कार्ड और मोबाइल फोन मिले हैं। गिरोह ने सबूत मिटाने के लिए अभ्यर्थियों के मोबाइल और मूल दस्तावेज अपने पास जमा कर लिए थे।

पेपर लीक का ‘पुराना खिलाड़ी’ है मास्टरमाइंड

इस गिरोह का सरगना बिहार के जहानाबाद का रहने वाला अतुल वत्स  है। अतुल वत्स का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है। वह देश की कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शामिल रहा है, जिनमें शामिल हैं:

राजस्थान क्लर्क भर्ती (2017)

NEET पेपर लीक (2024)

यूपी सिपाही भर्ती और RO/ARO परीक्षा (2024)

जब्त की गई सामग्रियां

पुलिस ने छापेमारी के दौरान घटना स्थल से  08 लग्जरी गाड़ियाँ भी जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल अभ्यर्थियों को ढोने और गिरोह के संचालन के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों में 07 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई जारी

तमाड़ पुलिस ने कांड संख्या-21/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब JSSC के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है ताकि इन अभ्यर्थियों को ब्लैकलिस्ट करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य एजेंटों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।