सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 6 गोवंशीय पशु बरामद
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 गोवंशीय मवेशियों को भी बरामद किया है।
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरडेग की ओर से कुछ लोग जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेवई गांव में छापेमारी की। इस दौरान तीनों तस्करों—बलियासुस तिग्गा, ईश्वर ग्यार और अशोक किंडो—को 6 गोवंशीय पशुओं के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी पशुओं को लेकर बन्दोजोर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

















