सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 6 गोवंशीय पशु बरामद

सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 6 गोवंशीय पशु बरामद

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 गोवंशीय मवेशियों को भी बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरडेग की ओर से कुछ लोग जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेवई गांव में छापेमारी की। इस दौरान तीनों तस्करों—बलियासुस तिग्गा, ईश्वर ग्यार और अशोक किंडो—को 6 गोवंशीय पशुओं के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी पशुओं को लेकर बन्दोजोर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।