रांची में बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार के साथ बड़ी त्रासदी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र और पत्नी समेत 5 की मौत

रांची में बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार के साथ बड़ी त्रासदी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र और पत्नी समेत 5 की मौत
Daughter's Wedding in Ranchi: Horrific Road Accident in Mau; 5 Dead,
Screenshot 20260423 135008
डेस्क : खुशियों के घर में मातम छा गया है। रांची में बेटी की शादी संपन्न कराकर वापस गोरखपुर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह भीषण भिड़ंत शनिवार तड़के करीब 3 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हुई।
​झपकी बनी काल: ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो
​मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (JH 21G3927) रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (BR 28GB2171) से स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
​बेटी की विदाई के बाद परिवार की अंतिम यात्रा
​मृतकों की पहचान गोरखपुर के खोराबाद थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58) और पुत्र कृतार्थ (27) के रूप में हुई है। विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी मंशा की शादी के लिए रांची गए थे। 20 अप्रैल को शादी की रस्में पूरी होने और बेटी की विदाई के बाद परिवार शुक्रवार शाम को रांची से घर के लिए रवाना हुआ था।
​हादसे में परिवार के सदस्यों के अलावा दो चालकों की भी मौत हुई है, जिनकी पहचान गया (बिहार) निवासी रविन्द्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) के रूप में की गई है।
​पुलिस की कार्रवाई
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
​एक तरफ जहाँ बेटी के ससुराल में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहीं इस खबर ने पूरे रानीडीह इलाके में शोक की लहर दौड़ दी है।
Share via
Share via