20260425 173144

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा: 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट का पैसा बरामद

रांची : रांची के चर्चित जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या और दान पेटी से नकदी चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

24 अप्रैल को हुई इस वारदात के बाद रांची पुलिस हरकत में आई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी मंदिर के पास की बस्ती के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर ₹3,00,977 नकद, खून लगा पत्थर (हत्या में प्रयुक्त), घटना के समय पहने गए कपड़े (शर्ट और गमछा), ताला तोड़ने के औजार (लोहे की रॉड, टूटा ताला) और नए कपड़े और खरीदारी की रसीद बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी मंदिर में चोरी करने पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा ने उन्हें पहचान लिया। अपनी पहचान छिपाने और पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी, और फिर दान पेटी से नकदी लूटकर फरार हो गए। मुख्य आरोपी देव कुमार उर्फ रचित कुमार और विकास महली का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें चोरी और अन्य मामलों में कई केस दर्ज हैं।

Share via
Share via