महुआ चुनने गई महिला का शव बरामद, जंगली जानवर के हमले की आशंका

महुआ चुनने गई महिला का शव बरामद, जंगली जानवर के हमले की आशंका

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। टुटीकेल पंचायत के सोकोरला गुनाडाढ़ी जंगल से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान सकोरला पुरनापानी निवासी कर्मी देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, कर्मी देवी शनिवार सुबह महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद चिंतित परिजन उनकी तलाश में जंगल पहुंचे। खोजबीन के दौरान कर्मी देवी महुआ के पेड़ के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का दावा है कि महिला की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है। शव पर हमले के निशान भी पाए गए हैं।

पुलिस ने अभी तक मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।