हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर में चार की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर में चार की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर के बाद कार पूरी तरह चिपट गई, जिससे उसमें सवार लोगों के बचने की कोई संभावना नहीं रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अजित कुमार विमल (बरही एसडीपीओ) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव टीम कार में फंसे शवों को निकालने का प्रयास कर रही है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि सभी लोग गाड़ी के अंदर फंसे हुए हैं।

पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

अपडेट जारी…

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now