झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गर्मी रहेगी बरकरार, कुछ इलाकों में बारिश-आंधी का अलर्ट
रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में रविवार को मौसम गर्म और अस्थिर रहने वाला है। अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या धूल भरी आंधी पड़ने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि, 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका है। बाकी जिलों में भी गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है, लेकिन वज्रपात और आंधी से सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि दोपहर में धूप से बचें और वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों या ऊंची इमारतों से दूर रहें। मौसम अपडेट पर नजर रखें।

















