लालू को नहीं मिला बेल.

Share
Link copied

Team Drishti

रांची : चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव जेल में रहेंगे या बेल पर निकलेंगे, इस पर आज लोगों की निगाहें टिकी थी लेकिन एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के लोगों को निराशा ही हाथ लगे कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 11 दिसंबर तय की है। कोर्ट ने आज दुमका कोषागार अवैध निकासी के मामले में सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड का वेरीफाई करने का आदेश दिया है, जिसके बाद में फैसला हो सकता है।

दरअसल सीबीआई ने पूरे मामले में कोर्ट से आग्रह किया था कि दुमका कोषागार अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा मिली है उस सजा में लालू यादव ने हाफ सेंटेंस पूरा नहीं किया है, इसलिए इनको बेल नहीं दिया जाए। इसी को देखते हुए कोर्ट ने आज दुमका कोषागार मामले का रिकॉर्ड को वेरीफाई करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि लालू यादव को तीन कोषागार से अवैध निकासी के मामले में मिली सजा में बेल मिल चुकी है, जबकि चौथा कोषागार दुमका मामले में आज सुनवाई जो रही है, जबकि पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का है जिसकी सुनवाई अभी सिविल कोर्ट में चल रही है जिसपर अभी सजा पर अभी कोई फैसला नही आया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow