सिमडेगा में सघन वाहन जांच अभियान, ऑटो चालकों पर कार्रवाई

सिमडेगा में सघन वाहन जांच अभियान, ऑटो चालकों पर कार्रवाई

सिमडेगा में सघन वाहन जांच अभियान, ऑटो चालकों पर कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा शहर के अंबेडकर चौक पर बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर तैनात रही। अभियान में एएसआई मनीष कुमार सिंह, एएसआई सनोज कुमार दास और एएसआई बंसीधर दुबे सक्रिय रूप से शामिल रहे।

जांच के दौरान कई ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित चालकों पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें चेतावनी दी। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान ऑटो समेत अन्य वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई। जिन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा मॉडिफाइड बाइकों और बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों पर भी सख्ती बरती गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और विशेष रूप से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। अभियान के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now