कोल्हान रिजर्व वन में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

कोल्हान रिजर्व वन में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

कोल्हान रिजर्व वन में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के बीच हिंसक मुठभेड़ हुई है। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे टोंटो थाना क्षेत्र के दुर्गम रूटागुटू (Rutagutu) जंगलों में यह Encounter हुई।

मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मृतक की पहचान इजराइल पूर्ति के रूप में हुई है। घटनास्थल से उसके शव के साथ हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तभी नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल कोई जवान घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की तलाशी अभियान चला रही है। क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह घटना कोल्हान क्षेत्र में नक्सल समस्या को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में सुरक्षा बलों की निरंतर कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी जल्द ही विस्तृत प्रेस रिलीज जारी कर सकते हैं। हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और नई अपडेट आने पर तुरंत सूचित करेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now