Abhijeet Tiwari murder case solved, three accused arrested

अभिजीत तिवारी हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Abhijeet Tiwari murder case solved, three accused arrested
Abhijeet Tiwari murder case solved, three accused arrested

रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

मामला टाटीसिल्वे थाना कांड संख्या-41/2026 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल 2026 की रात सिपाही नदी किनारे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास अभिजीत तिवारी का शव बरामद हुआ था। इसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों विशाल राम, सन्नी मिंज और आकाश सुजय बेक को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार स्थित बधवा ग्राउंड में शराब पार्टी के दौरान अभिजीत तिवारी वहां पहुंचा और आकाश सुजय बेक से जबरन शराब और बीयर मांगने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अभिजीत ने शराब की बोतलें तोड़ दीं और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए धमकी भी दी।

इसी दौरान आरोपियों ने अभिजीत के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटककर गर्दन दबा दी, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपी शव को दो स्कूटी के सहारे सिपाही पुल के पास मिलिट्री डेयरी फार्म इलाके में फेंककर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में विशाल राम, सन्नी मिंज और आकाश सुजय बेक शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी (नंबर JH01BF 8137) और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।