Preparations for cabinet expansion in Uttar Pradesh are in full swing, with six new ministers expected to be sworn in today; Akhilesh Yadav took a dig.

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, आज 6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ; अखिलेश यादव ने कसा तंज

Preparations for cabinet expansion in Uttar Pradesh are in full swing, with six new ministers expected to be sworn in today; Akhilesh Yadav took a dig.
Preparations for cabinet expansion in Uttar Pradesh are in full swing, with six new ministers expected to be sworn in today; Akhilesh Yadav took a dig.

योगी सरकार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज दोपहर 3 बजे लखनऊ के लोकभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसे लेकर राजधानी लखनऊ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल Anandiben Patel से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल में खाली पड़ी 6 सीटों को भरा जाएगा। इस विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है।

मंत्री पद की दौड़ में जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेंद्र वाल्मीकि और कैलाश लोधी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अशोक कटारिया, सुरेश पासी, आशीष सिंह और पूजा पाल के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि भाजपा या सरकार की ओर से अब तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रही है। लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक माहौल में पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर सरकार की कार्यशैली और राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए हैं। हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now