महानगर भाजपा कार्यालय में पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : कई महीने बाद आज महानगर भाजपा कार्यालय पहुंचे पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लोहरदगा जिला प्रभारी मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।

इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम और स्नेह ही संगठन में मेरे द्वारा किये गए कार्य की पूँजी है। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के दम पर ही सांगठनिक कार्य सफल किये जाते हैं इसलिये कार्यकर्ताओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि मनोज मिश्रा के सांगठनिक सोच और सांगठनिक कार्यों से कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और संगठन मजबूत हुआ। स्वागत करने वालों में मुकेश सिंह, राकेश शर्मा, अरविंद सिंह, राजेश प्रसाद, रविंद्र शर्मा, नंदकिशोर सिंह आदि शामिल थे। वहीं इस अवसर पर महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता, राजू सिंह, बलराम सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now