Firing on Bus Driver in Ranchi; 4 Arrested

रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी: बस ड्राइवर पर फायरिंग, रंगदारी मांग रहे अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा, 4 गिरफ्तार

Firing on Bus Driver in Ranchi; 4 Arrested

आकाश सिंह

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने तत्परता दिखात हुए एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। अरगोड़ा चौक के पास ‘जीवन ज्योति’ नामक बस के चालक से रंगदारी वसूलने और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने चालक पर फायरिंग भी की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है पूरा मामला?

घटना 12 मई 2026 की रात की है। रांची से नालंदा जाने वाली जीवन ज्योति’ बस अरगोड़ा चौक के पास ‘नो एंट्री’ के कारण रुकी हुई थी। इसी दौरान तीन अपराधी बस में घुस आए और ड्राइवर की कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर रंगदारी की मांग करने लगे। जब बस चालक ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली ड्राइवर को नहीं लगी।

पुलिस की जांबाजी: मौके पर ही एक दबोचा गया

फायरिंग की आवाज सुनते ही अरगोड़ा चौक पर तैनात गश्ती दल और ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत बस की ओर दौड़े। पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

SSP के निर्देश पर विशेष टीम का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) रांची ने नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीएसपी हटिया, प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम बनाई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और फरार हुए दोनों अपराधियों के साथ-साथ उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण

1.कुंदन कुमार सोनी (अरगोड़ा, रांची) – इसका पुराना आपराधिक इतिहास है (चुटिया थाना में हत्या का मामला)।

2.अभिजीत कुमार उर्फ अन्नो सिंह (गया, बिहार)।

3. नितिन पाण्डेय उर्फ अमन (नवादा, बिहार)।

4.गोलू राम उर्फ गोलू बाल्मीकि (रांची) – इसने गिरोह को हथियार उपलब्ध कराए थे।

बरामदगी और कानूनी धाराएं

पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 114/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

इस सफल अभियान में डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार और ट्रैफिक व पीसीआर के कई जवान शामिल थे। रांची पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की शहर में काफी सराहना हो रही है।
इसे भी पढ़े :रामगढ़ में अपराधियों की खैर नहीं: नए SP मुकेश कुमार लुणायत का एक्शन प्लान, 10 मिनट में रिस्पॉन्स का अल्टीमेटम

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now