Minor gives birth in bathroom of Giridih Sadar Hospital; police launch investigation.

गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied

Minor gives birth in bathroom of Giridih Sadar Hospital; police launch investigation.

गिरिडीह जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 14-15 साल की एक नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद वह बाथरूम गई, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। बाथरूम में प्रसव होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल की महिला कर्मी मौके पर पहुंचीं और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद परिजन नवजात को छोड़कर लड़की को लेकर वहां से निकलने की तैयारी में थे। इसी दौरान नगर पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नवजात और उसकी मां को एम्बुलेंस से चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु इकाई में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

मामले की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद थाना प्रभारी अमन कुमार को पीड़िता के गांव भेजा गया। महिला पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता का बयान भी दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

सदर अस्पताल के डीएस ने बताया,

“नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में नवजात को जन्म दिया। सूचना मिलते ही जच्चा और बच्चा को चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु इकाई में भर्ती कराया गया। लड़की की उम्र करीब 14 वर्ष बताई जा रही है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।”

वहीं एसडीपीओ सदर ने कहा,

“बेंगाबाद थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के मां बनने की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का बयान लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।”

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।