Ebola alert: Increased vigilance at Ranchi airport, passengers arriving from African countries to undergo special screening

इबोला अलर्ट: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ी सतर्कता, अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की होगी विशेष जांच

Share
Link copied
Ebola alert: Increased vigilance at Ranchi airport, passengers arriving from African countries to undergo special screening
Ebola alert: Increased vigilance at Ranchi airport, passengers arriving from African countries to undergo special screening

रांची: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के विशेष इंतजाम किए हैं।

जानकारी के अनुसार, अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के आगमन हॉल में एक विशेष जांच कक्ष बनाया गया है, जहां यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों के शरीर का तापमान, स्वास्थ्य संबंधी लक्षण और यात्रा इतिहास की जांच करेंगे।

इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टर्मिनल भवन के बाहर एंबुलेंस भी तैनात रखने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि संदिग्ध मरीज मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से भी स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।